{"_id":"5d0beb6c8ebc3e667f4c5890","slug":"156106223713-sardana-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी कीमत तक लगी मेले की बोली, एसडीएम ने निरस्त की ठेका प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी कीमत तक लगी मेले की बोली, एसडीएम ने निरस्त की ठेका प्रक्रिया
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले का ठेका नहीं लिए जाने के चलते शुभारंभ की तिथि फिर से बढ़ने की संभावना बन गई है। मेला पहले से ही एक माह की देरी से लग रहा है। महंगा बताकर ज्यादातर ठेकेदार मेले का ठेका नहीं ले रहे हैं। एसडीएम ने तीसरी बाद निविदा जारी की है।
सरधना में बूढ़ा बाबा मेले की शुभारंभ तिथि मुख्यमंत्री दौरे के चलते 24 जून को कर दी गई है। पर इस बीच मंगलवार को जिस ठेकेदार ने 16.80 लाख में ठेका लिया उस ठेकेदार ने महंगा बताकर ठेका लेने से इंकार कर दिया।जबकि पिछली वर्ष यही ठेका दस लाख रुपये में छोड़ा गया था। बुधवार को दूसरे बोलीदाता को बुलाया गया था। उसने भी ठेका लेने से इंकार कर दिया। बुधवार को एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने दूसरी निविदा जारी थी। जिसमें बृहस्पतिवार को नगर पालिका में कुल 13 ठेकेदार इक्ट्ठा हुई। बोली छह लाख 50 हजार से शुरू हुई। और अंतिम बोली 7 लाख 50 हजार रुपये तक आकर रुक गई। अधिकारियों के मुताबिक 16.80 लाख रुपये की आधी कीमत तक भी बोली नहीं पहुंचने के चलते एसडीएम ने ने ठेका प्रक्रिया निरस्त कर दी। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने आगामी तिथि के लिए ठेका छोड़े जाने की निविदा जारी की है। ठेका प्रक्रिया लेट होने के चलते एक बार फिर से मेले की शुभारंभ की तिथि बढ़ने की संभावना बन गई है।