फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दबथुवा में भाकियू की बैठक-विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

दबथुवा में भाकियू की बैठक-विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

Fri, 21 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
दबथुवा में भाकियू की बैठक-विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
27 जून को कलेक्ट्रेट घेरेगा भाकियू
विज्ञापन

सरधना। दबथुवा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। 27 जून को कलेक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी दी गई। बैठक के दौरान दबथुवा निवासी सतबीर को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया।

गांव निवासी महावीर सिंह के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों से झूठे वादे किए जा रहे हैं। अभी तक गन्ने का बकाया भुगतान भी नहीं किया गया हैं। उधर, बिजली के दरों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। भाकियू किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर कहा कि आगामी 27 जून को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। बैठक में सतबीर सिंह को दबथुवा ग्राम अध्यक्ष चुना गया। उन्हें मनोयन पत्र देकर किसान जनहित में कार्य करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता हरवीर सिंह, संचालन सत्यवीर जंगेठी ने किया। इस दौरान रविंद्र, विनेश प्रधान, मनोज त्यागी, बबलू, जगवीर, प्रमोद कुमार, वीरपाल व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed