फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण जच्चा बच्चा उपस्वास्थ्य केंद्र बना खंडहर

स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण जच्चा बच्चा उपस्वास्थ्य केंद्र बना खंडहर

Fri, 21 Jun 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण जच्चा बच्चा उपस्वास्थ्य केंद्र बना खंडहर
माछरा। क्षेत्र के गांव गोविंदपुुरी में जच्चा बच्चा उपस्वास्थ्य केंद्र खंडहर बनता जा रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में घास, झाड़ियां उगी है। वहीं कमरे के दरवाजे खिड़कियों को लोग उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन

गोविंदपुरी गांव में करीब 7 हजार के करीब है। गांव में सालों से बना जच्चा बच्चा उपस्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तबदील होता जा रहा है। केंद्र पर एएनएम तैनात है पर फिर भी कभी उधर का रुख नहीं करतीं। अनदेखी के चलते उपकेंद्र परिसर में घास, झाड़ियां उग चुकी हैं। वहीं लोग अस्पताल की खिड़की, दरवाजे व अन्य सामान चोरी कर ले गए। बताया कि प्रतिमाह सफाई के लिए शासन से रुपये भी आते हैं। वहीं, प्रधान के खाते में दस हजार रुपये प्रति साल सफाई-पुताई व अन्य रख रखाव के लिए आते हैं। ग्रामीण संजय शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, देवदत्त कुमार, आदि ने बताया कि इस उपस्वास्थ्य केन्द्र पर न तो कोई डाक्टर देखा है और ना ही कोई अन्य स्वास्थ्य कर्मी देखा गया है। ग्राम प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र सही बने इसके लिए कई बार उन्होंने व एएनएम ने भी लिखकर दिया है। परंतु कोई सुनवायी नही हुई जो पैसा खाते में आता है उससे समय समय पर गांव मे कीटनाशक दवाओं का स्प्रे कराया जाता है
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी माछरा डा. आलोक नायक ने बताया कि इस मामले मे जल्द ही कार्यवाही कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed