{"_id":"5d0beb5f8ebc3e11691caeb2","slug":"156106222417-meerut-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये की रकम लेकर व्यापारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये की रकम लेकर व्यापारी फरार
विज्ञापन
लाखों रुपये की रकम लेकर व्यापारी फरार
खरखौदा। मैन बस स्टैंड पर सुरेश मार्केट में मैसर्स देव ट्रेडर्स के नाम से दुकान चला रहा हापुड़ निवासी व्यापारी किसानों का सैकड़ों क्विंटल गेहूं व लाखों की रकम लेकर चंपत हो गया है। व्यापारियों ने तहरीर दी है।
कस्बा खरखौदा, गांव लालपुर, बधौली निवासी लोगों के अनुसार हापुड़ के अर्जुन नगर निवासी व्यापारी प्रदीप अग्रवाल जो खरखौदा कस्बे में मैन बस स्टैंड पर देव ट्रेडर्स के नाम से एक दुकान चला रहा था। इसके अलावा वह गांव लालपुर में आढ़त लगाकर गेहूं, सरसों व धान की खरीद भी करता था। शिकायतकर्ताओं के अनुसार कस्बा खरखौदा के मोहल्ला रास निवासी किसान छोटू पुत्र सतीश त्यागी नेे करीब 100 क्विंटल, मोहल्ला रास के ही अजय त्यागी ने 86 क्विंटल गेेहूं प्रदीप अग्रवाल को बेचा था। प्रदीप ने बुधवार को रकम देने का वादा किया था। वहीं गांव लालपुर निवासी प्रदीप ने अपना करीब पांच लाख रुपया, आदेश ने 70 हजार की रकम, नरेंद्र ने 2.5 लाख की रकम, गांव चक्रेश त्यागी ने 6 लाख की रकम भी प्रदीप अग्रवाल पर उधार बताई है। सभी का आरोप है कि व्यापारी बुधवार की रात्रि में अपनी दुकान का सारा सामान लेकर गायाब हो गया है। बृहस्पतिवार को जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान खाली मिली। सभी ने थाना खरखौदा पर इस मामले में तहरीर दी है।