{"_id":"5d0beb5c8ebc3e667f4c5881","slug":"156106222120138-sardana-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य के 138 कार्ड वितरित किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य के 138 कार्ड वितरित किए गए
विज्ञापन
जन आरोग्य के 138 कार्ड वितरित किए गए
सरूरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा के अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर घुसौली में मुख्यमंत्री जन अरोग्य अभियान चलाया गया। शुभारंभ विधायक सिवालखास जितेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहटा डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जन आरोग्य अभियान के कुल 1450 पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाये गए हैं। जिसमे कुल 138 लाभार्थियों को क्षेत्रीय विधायक द्वारा कार्ड वितरण किया गया। शेष कार्ड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द वितरण कर दिया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार सर्व समाज के हित के लिए योजनाएं चला रहीं है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा , प्रभारी चिकित्सा अधिकारी घसौली डॉ. विपिन कुमार, कविता, बबलू, सपना सांगवान, सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, नीरज, संचित गुप्ता ,पंकज ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, चीनू पंडित, नीरज नेक, संदीप, मोनू मलिक, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक से पात्रता की श्रेणी में नहीं आने वालों लोगों को भी शामिल करने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने कार्ड बनाने में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। विधायक ने सभी को आश्वसन दिया।