फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूटा

Fri, 21 Jun 2019 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूटा
बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूटा
विज्ञापन

मवाना। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को हस्तिनापुर रोड स्थित रानी नंगला गांव से आगे रजवाहे पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचे के बल पर रोक लिया। उन्हाेंने गोली मारने की धमकी देते हुए उसके बैग से 1.75 लाख रुपये लूट लिये। इसके बाद बदमाश रजवाहे की पटरी से होते हुए फरार हो गए। वारदात की जानकारी पाकर मवाना पुलिस एवं सीओ मौके पर पहुंचे। मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का होने पर वहां की पुलिस भी पहुंच गई। दोनों थाने की पुलिस ने बदमाशों की तलाश की परंतु सुराग नहीं लग सका। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
गांव भूमाखेड़ी मीरापुर निवासी रवि पुत्र वीरेंद्र सिंह मवाना में साईंधाम स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। वह आसपास के गांवों से रुपये एकत्र करता है। इसी क्रम में वह आज बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव समसपुर से 1.75 लाख रुपये एकत्र कर फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में जमा कराने के लिए मवाना आ रहा था। वह दोपहर करीब सवा दो बजे ग्राम रानी नंगला पार करके रजवाहे पर पहुंचा। उसे अपाचे तथा पल्सर बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया तथा तमंचे दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी। वहीं, रुपये से भरा बैग लूटकर रजवाहे के रास्ते फरार हो गए। इसके पश्चात उसने तुरंत यूपी 100 पुलिस को फोन पर जानकारी दी। इस पर मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामला थाना हस्तिनापुर क्षेत्र का होने पर थाना प्रभारी को जानकारी दी गई। इस पर हस्तिनापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस ने बदमाशों की तलाश की परंतु सुराग नहीं लग सका। मौके पर पहुंचे सीओ यूएन मिश्र ने पीड़ित से वारदात के संबंध में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

रेकी के पश्चात की वारदात
बदमाशों ने रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह को कपड़ों से ढका हुआ था तथा दोनों बाइकों पर नंबर नहीं थे। जिस स्थान पर लूट की उससे कुछ आगे तीव्र मोड़ है। जिस कारण बाइक को धीमा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले हुई लूट का खुलासा नहीं
पीड़ित रवि ने बताया कि एक माह पहले भी इसी स्थान पर बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारी संदीप से लूट करने का प्रयास किया था। हालांकि बदमाश सफल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed