{"_id":"5d0beb4f8ebc3e53745edb67","slug":"15610622083-meerut-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पाठशाला में आय दोगुना करने की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पाठशाला में आय दोगुना करने की जानकारी दी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव भूनी में प्राथमिक विद्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को किसान पाठशाला अभियान अंतर्गत किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कृषि एवं पशुधन विभाग के वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को फसलों से आय दोगुना करने के बारे में जानकारी दी।
गांव भूनी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किसान कार्यशाला के दौरान किसानों ने कार्यक्रम में आए कृषि वैज्ञानिकों से सीधा संवाद किया। कृषि क्षेत्र में हो रहे नये आविष्कारों की जानकारियां लीं। किसानों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में किसानों को खेती से अपनी आय दोगुनी करने के बारे में सरकार द्वारा जारी की गई पुस्तिका का भी वितरण किया गया। सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा रामप्रकाश शर्मा ने रासायनिक खेती से होने वाली हानियों के बारे में किसानों को बताया। किसानों को पशु के दूध उत्पादन और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी। वहीं, बीमारियों से अवगत कराया। कृषि विभाग के विशेषज्ञों द्वारा बताया कि किसान पशुओं के गोबर से फसलों को उपजाऊ बना सकते हैं। किसानों के लिए पशुओं का बहुत महत्व है। इससे आय में तो वृद्धि होती है कि इससे स्वास्थ्य पर भी अच्छा रहता है। किसानों को गन्ने एवं पशुपालन की जानकारी दी। बताया कि पशुओं में बांझपन दूर करने हेतु उनको मिनरल मिक्चर खिलाया जाए। इसकी मात्रा प्रति पशु 50 से 100 ग्राम प्रतिदिन होनी चाहिए। इससे सभी तत्वों की पशु के शरीर के अंदर पूर्ति होगी। पशु रोग ग्रस्त भी कम होगा। कार्यक्रम के दौरान पशु मेले का भी आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र कुमार पशुपालन, मत्स्य पालन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पति ब्रह्म सिंह ने की एवं संचालन रामप्रकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर नितिन कुमार, गौरव कुमार गन्ना पर्यवेक्षक, हीरालाल, रामसिंह, सोमेश, आदेश, ब्रजभूषण आदि मौजूद रहे।