{"_id":"5d0beb428ebc3e11691caeac","slug":"156106219519-meerut-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना वसूली के लिए गई तहसील टीम पर डेयरी संचालकों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माना वसूली के लिए गई तहसील टीम पर डेयरी संचालकों का हमला
विज्ञापन

सरधना। कस्बे में नंगला आर्डर रोड स्थित डेयरी के संचालकों के यहां बिजली चोरी के मामले में जुर्माने की वसूली के लिए बृहस्पतिवार सुबह गई तहसील टीम पर हमला बोल दिया। डेयरी संचालकों ने टीम पर फायरिंग भी की। इसकी जानकारी पाकर तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी डेयरी संचालक शांत नहीं हुए। उन्होंने तहसीलदार के सामने भी टीम के साथ अभद्रता की। जिस पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में संग्रह अमीन सुभाष चंद की तरफ से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
तहसील मुख्यालय से सुबह में राजस्व वसूली के लिए संग्रह अमीन सुभाष चंद के नेतृत्व में एक टीम नंगला रोड पहुंची। टीम में संग्रह अमीन ज्योति प्रसाद, सुनील कुमार, पूरण सिंह एवं संग्रह सेवक साबिर शामिल थे। एक वर्ष पूर्व विद्युत निगम की टीम ने छापेमारी अभियान के दौरान नंगला रोड निवासी फरमान पुत्र कालू एवं कालू पुत्र हबीब के यहां डेयरी में बिजली चोरी पकड़ी थी। टीम ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी लगाया था। डेयरी संचालकों ने जुर्माना अदा नहीं किया। इस पर विद्युत निगम ने मामला वसूली के लिए तहसील में भेज दिया। जिसमें डेयरी संचालक फरमान पुत्र कालू पर एक लाख 9 हजार 328 रुपये एवं कालू पुत्र हबीब पर 25 हजार 10 रुपये जुर्माना लगाया। इसकी वसूली के लिए टीम बृहस्पतिवार को डेयरी संचालकों के यहां पहुुंची। तहसील टीम ने बकाया वसूली जमा करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने कहा कि यदि जुर्माना जमा नहीं किया गया तो डेयरी से भैंस जब्त कर नीलाम करके जुर्माने की वसूली की जाएगी। इसके बाद डेयरी संचालकों ने टीम से अभद्रता करते हुए फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। टीम ने इसकी जानकारी तहसीलदार अवनीश कुमार को दी। इस पर तहसीलदार ने टीम को घिरे होने की जानकारी तत्काल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर को देकर पुलिस फोर्स मांगा। इस पर थानाध्यक्ष तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद भी डेयरी संचालक शांत नहीं हुए। आरोप है कि इस दौरान तहसीलदार सामने भी टीम से अभद्रता की गई और तहसीलदार को भी खरीखोटी सुनाई। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इस मामले में संग्रह अमीन सुभाष चंद ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजस्व वसूली के लिए टीम नंगला आर्डर रोड स्थित डेयरी संचालकों के यहां पहुंची थी। उनसे जुर्माना अदा करने के लिए कहा तो टीम से अभद्रता की। इतना ही नहीं डेयरी संचालक लाठी-डंडे व हथियार लेकर उनके पीछे दौडे़। उन्होंने फायरिंग भी की। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।-सुभाष चंद, संग्रह अमीन
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। राजस्व वसूली को गई टीम के साथ डेयरी संचालकों ने अभद्रता की है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।-अवनीश कुमार तहसीलदार सरधना
नंगला आर्डर रोड पर पालिका की टीम राजस्व वसूली के लिए गई थी। राजस्व संग्रह अमीन सुभाष चंद की तहरीर पर सादिक एवं समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।- थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर