{"_id":"5d06aa9c8ebc3e4315133d96","slug":"156071796810-meerut-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में दिन ढलते ही लूटने वाला गैंग बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में दिन ढलते ही लूटने वाला गैंग बेनकाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात में दिन ढलते ही लूटने वाला गैंग बेनकाब
मेरठ। करीब छह माह से जानी और रोहटा समेत देहात क्षेत्र में दिन ढलते ही लूटपाट करने वाला गैंग बेनकाब हो गया। जानी थाना पुलिस ने तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं, जिनसे लूटी गई दो बाइक, तीन मोबाइल फोन और दो तमंचे बरामद किए हैं। मोबाइल ब्रह्मपुरी निवासी युवक को बेचते थे।
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि धौलड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा ने घेराबंदी के बाद बाइक सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने नाम गांव डालूहेड़ा थाना जानी निवासी चांद पुत्र रहीसू, प्रिंस पुत्र सतीश और मनीष पुत्र रामकिशन बताए।
छठी पास चांद सरगना
एसपी के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि छठी पास बदमाश चांद इस गिरोह का सरगना है। प्रिंस दसवीं फेल है जबकि मनीष इंजीनियरिंग कर चुका है। इन तीनों के गिरोह ने करीब छह माह से देहात क्षेत्र में कई वारदात कीं। ये बदमाश शाम से लेकर रात आठ या नौ बजे तक बाइक सवार लोगों को निशाना बनाते थे। आरोपी मनीष ने बताया कि शाम होने के बाद बाइक पर जो भी मिलता था, उसे तमंचा या डंडा दिखाकर लूट लेते थे। पुलिस चेकिंग के दौरान पूछताछ करती थी तो बता देते थे कि वह अपनी ट्यूबवेल पर जा रहे हैं। मनीष ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए वह अपने ही गांव के चांद के साथ मिलकर लूट करने लगा था।
विज्ञापन
मासूम के तोड़े थे दांत
इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि एक माह पहले धौलड़ी मार्ग पर इन बदमाशों ने बाइक से जा रहे दंपती से लूटपाट की कोशिश की थी। इस दौरान चांद ने बाइक सवार को डंडा मारा था। लेकिन वह उसे न लगकर उसके चार साल के बच्चे को लग गया था। मासूम के दांत टूट गए थे। दंपती के पास एक लाख रुपये और जेवर थे। लेकिन बाइक चालक ने उसके बाद भी बाइक नहीं रोकी थी। 10 अप्रैल को जानी में महिला से चेन लूटने के अलावा इन बदमाशों ने 15 दिन पहले धौलड़ी के पास एक युवक की स्पेलेंडर बाइक लूटी थी, जिसे बरामद किया गया है।