फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शास्त्रीनगर में ब्यूटी पार्लर के बाहर छेड़छाड़, हंगामा

शास्त्रीनगर में ब्यूटी पार्लर के बाहर छेड़छाड़, हंगामा

Mon, 17 Jun 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में ब्यूटी पार्लर के बाहर छेड़छाड़, हंगामा
- जयदेवीनगर में एक ब्यूटी पार्लर के बाहर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रविवार दोपहर ब्यूटी पार्लर पर छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। ब्यूटी पार्लर संचालिका और अन्य महिलाओं ने दो युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक भाग निकला, जबकि दूसरे युवक को पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जयदेवीनगर में एक महिला अंश ब्यूटी पार्लर के नाम से ब्यूटी पार्लर चलाती है। महिला का आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में जब अन्य महिलाएं और लड़की आती हैं तो कुछ युवक पार्लर के पास खड़े रहते हैं। कई बार इसका विरोध किया गया, लेकिन उसके बाद भी युवक परेशान करते हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका का आरोप है कि रविवार दोपहर को दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका और अन्य महिलाओं ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक भाग निकला। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के लोगों ने हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने उन्हें समझाकर शांत कराया। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि वह तो अपने घर से निकला था। उसे बिना वजह पीटा गया है। उसने कोई छेड़छाड़ नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed