फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तापमान में आई कमी, उमस ने बढ़ाई गर्मी

तापमान में आई कमी, उमस ने बढ़ाई गर्मी

Mon, 17 Jun 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
तापमान में आई कमी, उमस ने बढ़ाई गर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम। बदलते मौसम के बीच रविवार को तापमान में सात डिग्री की गिरावट आ गई, लेकिन उमस के कारण गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने वेस्ट यूपी में दो दिन तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

रविवार सुबह हल्के बादल छाए हुए थे, हवा भी अन्य दिनों की अपेक्षा तेज चली। सुबह से शाम तक मौसम का मिजाज बदलता रहा। इसके चलते दिन के तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 24 से बढ़कर 50 प्रतिशत पर पहुंची आर्द्रता से उमस के कारण काफी परेशानी हुई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 50 और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। रात का तापमान करीब 3 डिग्री बढ़ा है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दो दिन मौसम ऐसे ही रहेगा, हल्की बारिश की संभावना है और आंधी भी आ सकती है। आर्द्रता अधिक रहने के कारण मौसम गर्म बना रहेगा।
विज्ञापन

पिछले 7 दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
10 44.3 26.2
11 42.6 25.8
12 39.2 25.1
13 41.0 26.7
14 42.8 28.2
15 43.4 25.2
16 36.2 28.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed