फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीमारियों को दूर भगाना है तो रोज की दिनचर्या में अपनाएं योग

बीमारियों को दूर भगाना है तो रोज की दिनचर्या में अपनाएं योग

Mon, 17 Jun 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
बीमारियों को दूर भगाना है तो रोज की दिनचर्या में अपनाएं योग
सीसीएसयू में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर में दूसरे दिन भी उमड़े लोग
विज्ञापन


मेरठ। बीमारियों को दूर भगाना है तो दिनचर्या में योग को अपनाना ही होगा। योग से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहेगा। योग को हम देर से समझे, अब इसे जीवन में अपनाने की जरूरत है। यह बातें सीसीएसयू कैंपस में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर में स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहीं।
स्वामी जी ने बताया कि महर्षि पतंजलि के योग का सूत्रपात किया, लेकिन जब दुनिया के दूसरे देशों ने इस पर कई शोध किए तो इसका महत्व समझते हुए उन्होंने इसे अपनाना शुरू किया। हम लोगों ने इसके महत्व को देर से समझा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर पहचान दिलाई। आज करीब 200 देशों में योग कराया जा रहा है। स्वामी कर्मवीर महाराज ने बताया कि जूनागढ़ में हुए एक शोध में पाया गया कि हमारी देशी गाय का चाहे दूध हो, मूत्र या गोबर, सभी बेहद उपयोगी हैं। शोध से ज्ञात हुआ है कि एक लीटर मूत्र में 20 मिलीग्राम सोना निकलता है। आज जो दूध हम पी रहे हैं, वह चाहे अमेरिकन गाय का हो या भैंस का। यह बेहद नुकसानदायक है। स्वामी जी द्वारा कई योग क्रियाएं कराई गईं। जिनमें प्रमुख रूप से मृदु कपाल भांति, मृदु भ्रस्तिका, अनुलोम विलोम, महायोग क्रिया का प्रथम भाग आदि प्रमुख रहा। शिविर में करीब 1600 लोगों ने भाग लिया। होमगार्ड के कमांडेंट समेत 60 के करीब जवानों ने भी भाग लिया। योग शिविर में कई लोगों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा का समाधान किया।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
शिविर में प्रोफेसर बीर सिंह, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, कुश्ती कोच जबर सिंह सोम, प्रोफेसर अशोक चौबे, डॉ. संदीप त्यागी, जगत सिंह दौसा, राजन कुमार, मीनाक्षी भराला, डॉ. तुंगवीर आर्य और डॉ. योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किया शुभारंभ
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व क्रीड़ा भारती के साप्ताहिक योग शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ स्वामी कर्मवीर जी महाराज, किठौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यवीर त्यागी, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ढाका, प्रोफेसर वीरपाल सिंह, प्रोफेसर योगेंद्र सिंह और प्रोफेसर आलोक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed