{"_id":"5d06a3158ebc3e4d65689960","slug":"15607160417-meerut-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकबरा घोसियान से संचालकों ने खुद ही हटाई डेयरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकबरा घोसियान से संचालकों ने खुद ही हटाई डेयरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डेयरी हटाने को गठित अधिकारियों की टीम ने कई बार की मौके पर पहुंचने की घोषणा
- भारत-पाक मैच के कारण अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने का कार्यक्रम किया स्थगित
- देर शाम तक नगर निगम में जमे रहे नगरायुक्त, अपर नगरायुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। डेयरियों के खिलाफ प्रशासन की ओर से शुरू किए गए अभियान का खौफ डेयरी संचालकों पर साफ दिखाई दे रहा है। मकबरा घोसियान में दूसरे दिन भी डेयरी संचालकों ने पशुओं को बाहर निकालने का काम किया। दस्ते में शामिल अधिकारी बार-बार मौके पर पहुंचने का कार्यक्रम घोषित करते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। वहीं सरकार जमीन पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भारत-पाक मैच के कारण स्थगित कर दी गई।
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने शुक्रवार को डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए अभियान की शुरूआत की थी। सबसे पहले पटेल नगर हिंदी भवन से डेयरियां साफ की गईं। दूसरे दिन मकबरा घोसियान में अभियान चलाने का कार्यक्रम जारी किया था। इसका असर यह हुआ कि सभी डेयरी संचालक उसी दिन से अपने पशुओं को डेयरियों से बाहर निकालकर गांवों में भेज रहे हैं और बेच रहे हैं। रविवार को भी दिन निकलते ही डेयरी संचालकों ने डेयरी खाली करनी शुरू कर दी। दो दिन में मकबरा घोसियान से लगभग 400 पशुओं को बाहर निकाला गया।
कुछ बेचे तो कुछ को भेज दिया गांवों में
डेयरी संचालकों ने कम दूध देने वाले पशुओं को बेचना शुरू कर दिया है। अन्य पशुओं को गांवों में गरीब परिवारों को मासिक किराए पर चराने के लिए दिया जा रहा है। क्योंकि फिलहाल डेयरी संचालकों के पास ऐसी कोई जमीन नहीं है जिस पर वह डेयरी संचालित कर सकें।
विज्ञापन
सरकारी जमीन से हटाए जाएंगे कब्जे
मेरठ। मकबरा घोसियान में सरकारी जमीन पर कब्जा करके डेयरियां संचालित की हुई हैं। जिनको नगर निगम ने चिह्नित कर लिया है। रविवार को अवैध कब्जों पर निगम का बुलडोजर चलना था। लेकिन भारत- पाक मैच के कारण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। माना जा रहा है कि सोमवार को इस पर कार्रवाई होगी।
निगम में रहा अधिकारियों को डेरा
नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, अपर नगरायुक्त अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार पांडे, एसपी सिटी अखिलेश नारायण और निगम के सफाई इंस्पेक्टर पूरे दिन नगर निगम में डेरा डाले रहे। अधिकारियों ने अपर नगरायुक्त के कार्यालय में बैठकर भारत-पाक के बीच खेले गए क्रिकेट मैच का आनंद लिया।