फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला डंडा, 38 पर मुकदमा

अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला डंडा, 38 पर मुकदमा

Mon, 17 Jun 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला डंडा, 38 पर मुकदमा
एसपी ट्रैफिक ने हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर चलाया अभियान
विज्ञापन

नौचंदी और कोतवाली थाने में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। एसपी ट्रैफिक फोर्स के साथ रविवार दोपहर हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचे। अवैध वाहनों पर कार्रवाई के साथ चौराहों और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानदारों का विरोध बेअसर रहा। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर नौचंदी में 30 और कोतवाली थाने में 8 दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण करने पर केस दर्ज किया गया है।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी रविवार दोपहर 12 बजे हापुड़ अड्डा चौराहे पहुंचे। इस दौरान टीआई दीनदयाल दीक्षित, टीआई विक्रम सिंह, बसंत सिंह, इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर और इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शर्मा ने चौराहे से 50 मीटर के चारों तरफ अवैध तरीके से वाहनों को हटवाया। ट्रैफिक पुलिस ने भगत सिंह मार्केट, हापुड़ अड्डा चौराहा, हापुड़ रोड और गढ़ रोड की तरफ अतिक्रमण हटवाया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले 56 लोगों पर एफआईआर के निर्देश दिए गए। 12 वाहन सीज किए गए, 36 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

पुलिस ने खुद उठाया सामान
दुकानों के बाहर जिन दुकानदारों ने सामान रखा था, पुलिस के कहने के बाद भी सामान समेटने में देरी की तो सिपाहियों ने खुद ही सामान उठाना शुरू कर दिया। सख्ती देखकर दुकानदार खुद ही अपना अपना सामान उठाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने किया विरोध
एसपी ट्रैफिक जिस समय अतिक्रमण हटवा रहे थे तो कुछ दुकानदारों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं। अतिक्रमण करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। इस पर दुकानदारों ने कहा कि ऐसे तो हमारी बिक्री ही बंद हो जाएगी। इस पर एसपी ट्रैफिक ने कहा कि सड़क पर सामान रखकर ही क्या बिक्री होती है। इस दौरान तीखी नोकझोंक हुई।

कप्तान ने हटवाया था अतिक्रमण, फिर लगे ठेले
एसएसपी नितिन तिवारी ने शनिवार को जीरो माइल और बेगमपुल पर अतिक्रमण हटवाया था। लालकुर्ती थाने में 102 और सदर बाजार थाने में 50 व्यापारियों के खिलाफ अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, रविवार को फिर से अतिक्रमण हो गया। चौराहे और सड़क पर ठेले, फड़ और दुकानों के बाहर सामान रखा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed