फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला-लावड़ मार्ग के दिन बहुरेंगे

दौराला-लावड़ मार्ग के दिन बहुरेंगे

Mon, 17 Jun 2019 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
दौराला-लावड़ मार्ग के दिन बहुरेंगे
दौराला-लावड़ मार्ग के दिन बहुरेंगे
विज्ञापन

दौराला। लावड़ मार्ग के जल्द ही दिन बहुरेंगे। जर्जर हालत में हो रहे इस मार्ग को साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर संगीत सोम ने इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत कराया है। इस मार्ग के बनने से लोगों की परेशानी दूर होगी और आए दिन बढ़ रहे हादसों पर भी रोकथाम होगी।

दौराला से लेकर लावड़ तक सात किमी दूरी वाले इस मार्ग पर अब वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी हो रही है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक संगीत सोम ने इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए साढे सात करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत कराया है। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर संगीत सोम ने बताया कि लावड़-दौराला मार्ग को साढे़ सात करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जाएगा। इस मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत करा दी गई है। इस मार्ग के बनने से आसपास के गांव के ग्रामीणों और यात्रियों की परेशानी दूर होगी। इस मार्ग पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। इसके अतिरिक्त सोफीपुर से महलका तक बन रहे मार्ग से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। इस मार्ग पर साढे़ पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना है। इस मार्ग के बनने से दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों को लाभ होगा। विधायक ने कहा कि योगी शासन में विकास को लगातार गति मिल रही है। सरधना विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। मजदूर से लेकर किसान वर्ग तक इस सरकार में खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed