फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर के कई मोहल्ले में दूषित पेयजल की आपूर्ति

नगर के कई मोहल्ले में दूषित पेयजल की आपूर्ति

Mon, 17 Jun 2019 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
नगर के कई मोहल्ले में दूषित पेयजल की आपूर्ति
नगर के कई मोहल्ले में दूषित पेयजल की आपूर्ति
विज्ञापन

मवाना। नगर के कई मोहल्ले के कई घरों में पालिका द्वारा पाइप लाइन के जरिए दूषित पानी आपूर्ति किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने बताया कि इस संबंध में पालिका अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल सका है।
उल्लेखनीय है कि पालिका द्वारा नगर में पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति की जाती है। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने बताया कि छतरी वाले नल, मोहल्ला मुन्नालाल तथा तेलियों वाला कुएं पर कई घरों में काले रंग का दूषित पानी पहुंच रहा है। पीड़ित सुशील गुप्ता, अनुभव दुबलिश, योगेंद्र गोयल, जितेंद्र माटा, विशाल गोयल आदि का कहना है कि ऐसा तीन-चार दिन से हो रहा है। इस संबंध में पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। हालांकि अभी तक इस ओर ध्यान देना गवारा नहीं किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आजकल भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पीने के लिए पानी की सर्वाधिक आवश्यकता पड़ रही है। यदि पेयजल दूषित हो तो संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बना रहता है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में आज ही मामला आया है। जिसके लिए उन्होंने तुरंत ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करने को कहा है। यदि तुरंत समस्या का समाधान किसी कारणवश नहीं हो पाता है तो वहां टैंकर से पेयजल आपूर्ति करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके संज्ञान में मामला नहीं है। उन्हें इसकी शिकायत भी नहीं मिली है। वे सोमवार को इस मामले को दिखवाकर तुरंत निस्तारण कराएंगे।-चेयरमैन अय्यूब कालिया, नगर पालिका मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed