{"_id":"5d0404188ebc3e5a1860eb5d","slug":"156054427016-meerut-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने झांसा देकर महिला व उसकी दो सहेलियों से किया दुष्कर्म, नब्बे हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने झांसा देकर महिला व उसकी दो सहेलियों से किया दुष्कर्म, नब्बे हजार ठगे
Sat, 15 Jun 2019 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
महिला ने मवाना थाने में अंसारी वाली गली निवासी मईनुद्दीन के खिलाफ तांत्रिक विद्या कर परेशानी हरने एवं जीवन सफल बनाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने किसी को जानकारी देने पर बच्चों एवं पति की हत्या कर बेघर कर देने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना किठौर क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसे सात-आठ माह पूर्व मईनुद्दीन निवासी अंसारीवाली गली मजदूरी करने के दौरान मिला था। उसने स्वयं को तांत्रिक बताया था। उसके साथ दो अन्य महिलाओं को झांसा देकर तथा डर बैठाकर कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी तो उसके पति और बच्चों की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
तांत्रिक ने डरा धमकाकर उससे किस्तों में 90 हजार रुपये ले लिये। बाद में आरोपी तांत्रिक उसको ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन