फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपहृत महिला की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

अपहृत महिला की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 15 Jun 2019 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
अपहृत महिला की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
अपहृत महिला की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

मवाना। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नकुड़ से समुदाय विशेष के युवक द्वारा अपहृत महिला की सकुशल बरामदगी के लिए मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपा। जिसमें दोषी को सजा नहीं मिलने पर हिंदू जागरण मंच द्वारा सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शुक्रवार को तहसील परिसर पहुंचे तथा मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला सहारनपुर के नकुड़ निवासी विवाहिता को समुदाय विशेष का युवक अपहरण कर ले गया था। आठ दिन बाद भी विवाहिता का सुराग नहीं चल सका है। वहीं, महिला के पति द्वारा नकुड़ थाने में तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह लविंग जेहाद का हिस्सा है। यदि दोषी को सजा नहीं मिली तो हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा, नवनीत चौहान, बिजेंद्र सिंह नागर, दीपक शर्मा, राजन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बबीता गुप्ता, कपिल शर्मा, रीना टांक, एके विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed