फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनोज के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

मनोज के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 15 Jun 2019 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
मनोज के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
मनोज के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

दौराला। बफावत गांव से बीती 9 जून को दोस्तों के साथ सरधना गंगनहर पर नहाने के लिए गए युवक की मौत में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर घर से बुलाकर उसकी हत्या कर शव को परतापुर के छज्जुपुर रजवाहे में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताते चलें कि दौराला थाना क्षेत्र के बफावत गांव निवासी मनोज को 9 जून की दोपहर गांव निवासी दोस्त योगेंद्र व नितेश के साथ सरधना गंगनहर के लिए गया था। बताया कि इसी दौरान उसके दोनों दोस्तों ने मनोज को नहाते समय नहर में डूबने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उसकी तलाश की गई थी मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। मनोज के परिजन और ग्रामीण नहर में मनोज की तलाश कर रहे थे। 11 जून को मनोज का शव परतापुर थाना क्षेत्र के छज्जूपुर रजवाहे में मिला था। उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मनोज की मौत की वजह दम घुटना बताया। वहीं, मृतक के परिजनों ने गांव के ही उसके दोनों दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दौराला थाने पर तहरीर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों दोस्त योगेंद्र और नितेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मनोज के साथ उसके दोनों दोस्तों के अतिरिक्त एक और युवक भी था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।-रितेश कुमार, एसओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed