{"_id":"5d0403de8ebc3e74ff41e265","slug":"156054421111-meerut-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का पानी घटा पर नहीं मिला विनोद का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का पानी घटा पर नहीं मिला विनोद का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर का पानी घटा पर नहीं मिला विनोद का शव
मवाना। मंगलवार को नहर में दोस्त के साथ नहाते डूबे मेरठ निवासी विनोद के परिजनों को शुक्रवार को भी निराशा हाथ लगी। विनोद का कोई सुराग नहीं लग सका। मायूस होकर परिजन उपजिलाधिकारी से मिले तथा डूबे विनोद को तलाश कराए जाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि मेरठ जेल चुंगी निवासी विनोद पुत्र धर्मपाल अपने दोस्त देवेंद्र के साथ हस्तिनापुर से वापस मेरठ जाते समय मंगलवार की दुपहर को मवाना नहर पर रुक गए थे। यहां दोनों नहर में नहाने लगे। नहाने के दौरान विनोद नहर में डूब गया था। तभी से परिजन अपने स्तर से डूबे विनोद का सुराग लगाने में जुटे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद सुराग नहीं लगा सके। एसडीएम से मांग किए जाने के बाद आज नहर का पानी कुछ कम हुआ। लेकिन उसके बाद भी डूबे विनोद का कोई सुराग नहीं लगने पर मायूस होकर परिजन एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव से मिले तथा विनोद को तलाश कराए जाने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने परिजनों को तलाश कराने का आश्वासन दिया।