फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिव्यांग युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

दिव्यांग युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Fri, 14 Jun 2019 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
दिव्यांग युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बे में रेलवेे स्टेशन के सामने स्थित नलकूप पर बुधवार एक दिव्यांग की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस को मौके से शराब के खाली पव्वे, हत्या में प्रयुक्त डंडा एवं कई अन्य वस्तुएं मिलीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला तिहाई निवासी वीर सिंह अहेरी के पांच बेटे हैं। इनमें ईश्वर, लक्ष्मण, कृष्ण, अनिल एवं विष्णु हैं। बड़े दो बेटे दिल्ली में रहते हैं तथा बाकी तीन खरखौदा में रहते हैं। अविवाहित दिव्यांग विष्णु (35) माता-पिता के पास में रहता था। वह बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे घर से निकला परंतु नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार वह अक्सर देर रात में ही घर लौटता था। परिजनों के अनुसार वह बुधवार को रात में घर नहीं लौटा। इस पर पिता वीर सिंह बृहस्पतिवार सुबह बेटे विष्णु की तलाश में घर से निकला। उसे मोहल्ले के ही दो युवकों ने बताया कि विष्णु का खून से लथपथ शव रेलवे स्टेशन के सामने कस्बा निवासी सचिन पुत्र मूलचंद त्यागी के नलकूप पर बने कमरे के सामने पड़ा है। इसकी जानकारी पाकर परिजनों समेत सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। नलकूप पर कमरे के सामने टाट की बोरी पर विष्णु का अर्धनग्न शव खून से लथपथ अवस्था में मौके पर पड़ा था। वहीं, शव के समीप नीले रंग की टी शर्ट, हत्या में प्रयुक्त खून से सने डंडे, शराब के खाली पव्वे, कोल्ड़ ड्रिंक की बोतल एवं विष्णु की हवाई चप्पल पड़ी हुई थीं। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परिजनों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सबूत मौके पर ही छोडे़
परिजनों के अनुसार मौके पर शराब के खाली पव्वे, कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल, गिलास, हत्या में प्रयुक्त खून से सने डंडे समेत अन्य सामान पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, खून से सनी टी शर्ट पॉलीथिन में बांधकर बिजली के खंभे पर टांग दी जबकि खून से सने डंडे फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परिजन इस मामले में कार्रवाई नहीं कराना चाह रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। -आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed