फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्षितगढ़ की खबरें

परीक्षितगढ़ की खबरें

Fri, 14 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ की खबरें
मंदिर के पुजारी ने सब्जी विक्रेता को पीटा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर में बृहस्पतिवार को सब्जी पैठ में मंदिर के सामने सब्जी का फड़ लगा रहे एक वृद्ध को मंदिर के पुजारी ने डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में पुजारी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया है।

ग्राम पूठी निवासी ओमप्रकाश नगर के शिव चौक पर सोमवार एवं बृहस्पतिवार को लगने वाली सब्जी पैठ में फड़ लगाकर सब्जी बेचता है। ओमप्रकाश पैठ में मंदिर के सामने सब्जी बेच रहा था। इसी दौरान मंदिर का पुजारी ने उससे फड़ लगाने के 100 रुपये मांगने लगा। ओमप्रकाश द्वारा मना करने पर पुजारी उसके साथ गालीगलौज करने लगा। सब्जी विक्रेता के विरोध करने पर पुजारी ने उसे डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पैठ में मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। घायल ने थाने पहुंचकर मंदिर के पुजारी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, मंदिर पहुंचकर पुजारी की तलाश की परंतु पुजारी फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed