फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब ऑनलाइन सट्टे के जरिए काट रहे चांदी

अब ऑनलाइन सट्टे के जरिए काट रहे चांदी

Fri, 14 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
अब ऑनलाइन सट्टे के जरिए काट रहे चांदी
अब ऑनलाइन सट्टे के जरिए काट रहे चांदी
विज्ञापन

मवाना। क्रिकेट के महासमर विश्वकप शुरू होते ही सट्टे का कारोबार करने वाले लोगों के भी न्यारे वारे होने शुरु हो गए हैं। सट्टेबाजों में अब पुलिस का खौफ नहीं रहा है। दरअसल आधुनिकता के इस समय में सट्टेबाजों ने भी खुद को ढाल लिया है। वे मोबाइल पर कई एप के जरिए लोगों से क्रिकेट पर सट्टा लगवा रहे हैं। एप के जरिए लोग चंद रुपये से लेकर हजारों रुपये तक अपनी टीम पर लगा रहे हैं।
इस तरह हो रहा कारोबार
सट्टा खेलने वाले लोग प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने के बाद अपने खाते से रुपये संबंधित एप में लाते हैं। इसके बाद जिस टीम का मैच है उन दोनों टीमों में से खिलाड़ियों को चुनकर अपनी एक टीम बनाते हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्वाइंट मिलते हैं। इस एप में एक साथ कई लोगों के खेलने व सबसे अधिक प्वाइंट हासिल करने वाले को रुपये मिलते हैं। केवल दो लोगों के भी आपस में खेलने की एप में सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

29 रुपये से हजारों रुपये तक की सुविधा
इस एप के जरिए लोग 29 रुपये से लेकर हजारों तक अपनी टीम बनाकर लगा सकते हैं। सट्टेबाजों को 30 रुपये से लेकर एक लाख की धनराशि तक जीतने का मौका एप में है। विभिन्न नामों से प्ले स्टोर में यह एप मौजूद हैं। ये एप आसानी से दिख जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे लगेगी लगाम
जुआ व सट्टे को लेकर पुलिस प्रशासन आए दिन छापेमारी कर इन लोगों पर कार्रवाई करता है। एप लांच होने से पुलिस व प्रशासन के लिए सट्टे का कारोबार बंद कराना चुनौती होगा। फिलहाल क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले लोग पुलिस से बचने के लिए इन एप का जमकर प्रयोग कर जमकर चांदी काट रहे हैं।

ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने के लिए एप लांच होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराई जायेगी और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जायेगा।-अविनाश पांडे, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed