{"_id":"5d02b803bdec226d977ef14b","slug":"15604592575-meerut-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया
हस्तिनापुर। कस्बे में नगर पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत टीम ने नगर के मुख्य बाजार, बंगाली बाजार आदि में अभियान चलाकर पॉलीथिन जब्त की। इस दौरान लगभग 15 किलो पॉलीथिन भी जब्त की गई।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निशाद मधुरमय के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारियों की टीम ने कस्बे में विभिन्न दुकानदारों के पास से पॉलीथिन जब्त की एवं भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि वे ग्राहकों को घर से थैला लेकर आने को कहें। इस संबंध में दुकानों पर लिखकर भी चस्पा कर दें। जिससे ग्राहकाें को भी असुविधा न हो। टीम द्वारा पॉलीथिन जब्त अभियान की सूचना मिलने पर कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। अधिशासी अधिकारी निशाद मधुरमय ने बताया कि पॉलीथिन का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार पॉलीहथन प्रयोग करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में अधिशासी अधिकारी निशाद मधुरमय, लिपिक श्रीपाल सिंह, सफाई नायक संजय सिंह जीनवाल समेत दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।