{"_id":"5d02b7fdbdec226da5544011","slug":"156045925120-meerut-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये नहीं लौटाने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये नहीं लौटाने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये नहीं लौटाने पर युवक को पीटा
दौराला। मटौर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक रुपये का तगादा करने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसने रुपये नहीं मिलने पर अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसने तमंचे से भी आतंकित किया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को दबोच लिया तथा पुलिस को सौंप दिया।
ग्रामीणों के अनुसार मटौर निवासी एक युवक ने दौराला कस्बा निवासी एक युवक से एक लाख रुपये ब्याज पर ले रखे थे। बताया कि जिसके एवज पीड़ित कई गुना रकम बतौर ब्याज अदा कर चुका है। इसके बावजूद उससे जबरन डेढ़ लाख रुपये की मांगे जा रहे हैं। उसके द्वारा विरोध करने पर बृहस्पतिवार सुबह दौराला निवासी युवक मटौर जा पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से भी आतंकित करने का प्रयास किया। इससे पीड़ित युवक ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी युवक को पुलिस को सौप दिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। एसओ रितेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में लेन-देन को लेकर विवाद था। उनमें समझौता हो गया है।