फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्षितगढ़ की खबरें 2

परीक्षितगढ़ की खबरें 2

Fri, 14 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ की खबरें 2
एसडीएम ने गोशाला निर्माण की प्रगति देखी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ग्राम गांवड़ा मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का निरीक्षण उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने किया। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने बताया कि नगर पंचायत परीक्षितगढ़ द्वारा 500 गायों की क्षमता वाली गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही गोशाला को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। गोशाला के कार्य की प्रगति को देखने के लिए मुख्यमंत्री या प्रमुख सचिव परीक्षितगढ़ का दौरा कर सकते है़। जिसके चलते उपजिलाधिकारी मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को गोशाला का निरीक्षण किया। वहीं, कार्य की प्रगति, गुणवत्ता को देखते हुए कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने बताया कि गोशाला में लगभग 500 गायों की क्षमता होगी। गोशाला में गोबर गैस, ट्यूबवेल 45 हजार लीटर पानी की टंकी, खोर, भूसा गोदाम एवं अन्य आधुनिक सुविधा होगी। यहां तरुण कौशिक, सुशील रस्तोगी, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed