{"_id":"5d02b7f3bdec226da138a94e","slug":"156045924110-meerut-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में चढ़त के दौरान फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में चढ़त के दौरान फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरात में चढ़त के दौरान फायरिंग, दो घायल
खरखौदा। गांव जाहिदपुर में बुधवार को बरात में चढ़त के दौरान जमनानगर निवासी एक युवक अपने साथी के साथ नाचने लगा। इसका बरातियों ने विरोध किया तो जमना नगर निवासी आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। इस मामले में घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव जाहिदपुर निवासी देवेंद्र पुत्र रोशनलाल के अनुसार 12 जून को उसकी बेटी की शादी थी। बरात में चढ़त के दौरान जमना नगर निवासी मेराजुद्दीन अपने साथी शहजाद पुत्र बाबू निवासी जाहिदपुर के साथ वहां पहुंचा तथा जबरन नाचने लगा। बारातियों ने इन दोनों का विरोध किया। आरोप है कि मेराजुद्दीन एवं शहजाद ने बारातियों एवं दुल्हन पक्ष के लोगों पर तमंचे से कई फायर किए। जिसमें उसका चचेरा भाई जितेंद्र व भतीजा दिपांशु को गोली लग गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जल्द ही आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।-आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर