फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पानी की किल्लत पर पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पानी की किल्लत पर पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 14 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
पानी की किल्लत पर पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी
पानी की किल्लत पर पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में मांग से कम पानी की आपूर्ति पर नगर निगम गंभीर नजर नहीं आ रहा है। जलकल विभाग अपर नगर आयुक्त के निर्देशों का पालन भी नहीं कर रहा है। पार्षदों का कहना है कि अगर पानी की किल्लत का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।

भीषण गर्मी में नगर निगम के नलों ने पानी उगलना बंद कर दिया है। वहीं गंगाजल और ट्यूबवेल की जलापूर्ति की हालत भी खराब है। आबादी के हिसाब से पानी की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर होने से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला माय सिटी ने पानी की समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए। अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने जलकल विभाग के अधिकारियों को शहर में पानी की किल्लत खत्म करने के निर्देश दिए। लेकिन बताया गया कि जलकल अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शहर का ऐसा कोई वार्ड नहीं है, जहां पानी की स्थित खराब न हो। जगह-जगह हैंडपंप खराब पड़े हैं और नलकूपों की भी आए दिन पाइप लाइन फटने और मोटर फुंकने की समस्या रहती है। दो दिन पहले पल्लवपुरम फेस वन में पाइप लाइन फट गई थी। निगम कर्मियों को इसे जोड़ने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लगा। लोग बिना पानी बिलबिला गए। दूसरी तरफ पानी की किल्लत से जूझ रहे पार्षदों ने नगर निगम और जलकल विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों का कहना है कि क्षेत्र की जनता उनसे पानी के बारे में सवाल करती है। अगर निगम ने जलापूर्ति दुरुस्त नहीं की, तो वे जनता को साथ लेकर नगर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

क्या बोले जनप्रतिनिधि
महानगर में पानी की आपूर्ति दुरुस्त नहीं है। मेरे वार्ड के कई इलाकों में पानी की समस्या है। कई टंकियों में पक्षी मरे हुए मिले हैं।
- मनीष कुमार, निगम पार्षद वार्ड 40
इलाके में पानी आपूर्ति का बुरा हाल है। पिछले दो महीने से टंकी में पानी स्टोर नहीं हो पा रहा है। कई बार निगम अधिकारियों को बताया, लेकिन बात नहीं बनी।
राजेश खन्ना, निगम पार्षद वार्ड 23
जल निगम ने पानी की पाइप लाइन डाली थी। दो साल से जनता निगम आफिस के चक्कर काट रही है, लेकिन आज तक पानी नहीं आया है।
- वीर सिंह कुशवाह एडवोकेट, वसंत विहार किला रोड
क्षेत्र में सुबह नौ बजे पानी चला जाता है, फिर शाम को ही आता है। गंदे पानी की भी आपूर्ति होती रहती है। शिकायत पर सुनवाई नहीं होती।
- प्रभात कुमार एडवोकेट, न्यू प्रभात नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed