फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डेयरी अभियान का विरोध जताने वालों पर मुकदमा

डेयरी अभियान का विरोध जताने वालों पर मुकदमा

Fri, 14 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
डेयरी अभियान का विरोध जताने वालों पर मुकदमा
डेयरी अभियान का विरोध जताने वालों पर मुकदमा
विज्ञापन

- नगरायुक्त ने 11 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ कराया केस
- 11 जून को नगर निगम परिसर में घुसकर किया था हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नगर निगम के डेयरी अभियान का विरोध जताने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ बृहस्पतिवार शाम नगरायुक्त की तहरीर पर देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। मुकदमे में नामजद 11 लोगों सहित अज्ञात 300 लोगों को शामिल किया गया है। नगरायुक्त की इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर शहर में जल्द डेयरियों के खिलाफ ठोस अभियान चलने के स्पष्ट संकेत मिले हैं।
शहर में संचालित करीब 2200 डेयरियां निगम प्रशासन के लिए सिरदर्द बनी हैं। हाईकोर्ट ने इन डेयरियों को शहर से बाहर निकाले जाने के लिए डीएम और नगरायुक्त को 30 जून तक का समय दिया है। एक जुलाई को इसकी रिपोर्ट भी तलब की है। न्यायालय के आदेश पर नगरायुक्त मनोज कुमार ने तैयारी शुरू की। 11 जून को निगम का अमला डेयरियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के मद्देनजर एसपी सिटी कार्यालय पर फोर्स लेने पहुंचा तो वहां दर्जनों की संख्या में डेयरी संचालक पहुंच गए। यहां से सभी जुलूस के रूप में नगर निगम परिसर पहुंचे। कुछ अपने पशु तक लेकर पहुंचे थे। बाद में पुलिस लाइन में हुई वार्ता में निर्णय लिया गया कि 30 जून से पहले डेयरी संचालक स्वयं ही डेयरियों को बाहर शिफ्ट कर देंगे। लेकिन अगले ही दिन डेयरी संचालक इस बात से मुकर गए।
विज्ञापन

बदर अली सहित 11 पर मुकदमा
नगरायुक्त की तहरीर वहीद पुत्र अब्दुर मजीद, लेखराज पुत्र धर्मपाल, मुन्ना चौधरी पुत्र बक्को चौधरी, जावेद पुत्र काले, रहीस पुत्र मजीद, सुरेंद्र पुत्र ताराचंद, हाजी असलम, राहुल जोशी, पिंकी पुत्र अब्दुल वहीद, अरुन पुत्र अब्दुल वहीद के अलावा युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली को नामजद किया गया है। इसके अलावा तहरीर में 300 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर लिया है
नगरायुक्त की तहरीर पर 11 नामजद व 300 अज्ञात लोगों पर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। -रविंद्र कुमार, थानाध्यक्ष देहलीगेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed