{"_id":"5d02b52bbdec226dae6dc372","slug":"15604585281100-17-meerut-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 साल पुराना तांगा स्टैंड 17 दिन में जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 साल पुराना तांगा स्टैंड 17 दिन में जमींदोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 साल पुराना तांगा स्टैंड 17 दिन में जमींदोज
- रेलवे ने सिटी स्टेशन पर स्थित तांगा स्टैंड हटवाया, तैनात रही फोर्स
- स्टेशन के बाहर दुकानदारों द्वारा किया अतिक्रमण भी साफ कराया
- एएसपी कैंट और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
मेरठ।
अंग्रेजों के जमाने से सिटी स्टेशन पर स्थित तांगा स्टैंड 17 दिन में जमींदोज हो गया। रेलवे की ओर से 27 मई 2019 को पहला नोटिस तांगा स्टैंड प्रधान शाहबुद्दीन को दिया गया था। इसके बाद कार्रवाई शुरू हो गई। पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण बीते दिनों कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। इस बार रेलवे प्रशासन ने डीएम को पत्र लिखकर तांगा स्टैंड हटवाने के लिए कहा। इसके बाद डीएम ने एडीएम सिटी सहित पुलिस को स्टैंड हटाने के निर्देश दिए। रेलवे प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बिना सूचना दिए पुलिस-प्रशासन को बुलाकर तांगा स्टैंड पर कार्रवाई कर दी। कार्रवाई से पूर्व स्टैंड पर मौजूद प्रधान ने छह माह का समय मांगा, लेकिन एएसपी कैंट रामअर्ज और सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने आधा घंटे में स्टैंड खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। हालांकि, पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके बाद तांगा स्टैंड प्रधान ने खुद ही सामान वहां से हटा लिया।
टिन शेड तोड़कर लगाई फेंसिंग
तांगा स्टैंड खाली होने के बाद टिनशेड तोड़ दिया गया। रेलवे के निर्माण विभाग की टीम ने जमीन को कब्जे में ले लिया। चारों तरफ से सरिये लगाकर फेंसिंग कर दी गई। इंजीनियरों ने बताया कि लगभग 500 गज जमीन पर कब्जा किया गया था।
फूड प्लाजा के लिए भेजेंगे प्रस्ताव
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए फूड प्लाजा बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। आईआरसीटीसी की तरफ से बनाए जाने वाले फूड प्लाजा चेन को यहां आमंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
स्टेशन के बाहर भी हटाया अतिक्रमण
स्टेशन के मेन गेट को घेरकर दुकानों को बढ़ा लिया गया है। इस पर भी पुलिस-प्रशासन का डंडा चला। सभी दुकानों को पीछे कर दिया गया। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि हमें बिना सूचना दिए ऐसा किया गया है। इस संबंध में कई व्यापारिक संगठन भी दुकानदारों के पक्ष में आ गए।