{"_id":"5d0016d9bdec22074363aae7","slug":"156028692812-meerut-news86","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पेन की ‘आयशा’ और इटली की ‘इटाल्फर’ देंगी रैपिड को रफ्तार, 15 जून को गाजियाबाद में होगी कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेन की ‘आयशा’ और इटली की ‘इटाल्फर’ देंगी रैपिड को रफ्तार, 15 जून को गाजियाबाद में होगी कार्यशाला
Wed, 12 Jun 2019 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
रैपिड रेल फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड रेल कॉरिडोर को रफ्तार देने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने स्पेन और इटली की कंपनियों के साथ करार किया है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर पहले चरण का निर्माण शुरू होते ही एनसीआरटीसी ने दोनों कंपनियों को जनरल कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है। जिससे प्रोजेक्ट को वर्ल्ड क्लास बनाया जा सके। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भारत आकर इस करार को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के 82 किलोमीटर के प्रोजेक्ट को टेक्निकल तौर पर मजबूत करने के लिए स्पेन की आयशा कंपनी को लाया गया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी भारत के इस प्रोजेक्ट का जिक्र किया है।
विज्ञापन
उन्होंने वेबसाइट के न्यूज टैब में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के बारे में लिखा है। वहीं, इटली की इटाल्फर कंपनी इटेलियन रेलवे ग्रुप की इंजीनियरिंग फर्म है। यह फर्म रेलवे ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग क्षेत्र में कार्य करती है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में 15 जून को विशेष कार्यशाला
रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए 15 जून को गाजियाबाद में एनसीआरटीसी ने कार्यशाला का आयोजन किया है। इसमें प्रोजेक्ट के आसपास आने वाली जमीन के रेट पर भी वार्ता की जाएगी। बैठक में मेरठ और गाजियाबाद के डीएम के साथ एमडीए, डीआईजी स्टांप, प्रभारी मेरठ मेट्रो सेल को भी न्यौता भेजा गया है।
कमिश्नर अनीता मेश्राम ने पत्र जारी कर आदेश कर दिए हैं। बैठक में रैपिड रेल स्टेशन के आसपास आने वाली जमीन के रेट बदले जा सकते हैं। इस संबंध में डीआईजी स्टांप से वार्ता की जाएगी।
दुहाई से शताब्दीनगर तक टेंडर अपलोड
दूसरे चरण में शुरू होने वाले निर्माण कार्य के लिए दुहाई से शताब्दीनगर तक टेंडर को अपलोड करना शुरू कर दिया गया है। टेंडर डॉक्यूमेंट 12 जून से खुलना शुरू हो जाएगा। इस टेेंडर में सड़क चौड़ीकरण से पहले टेलीकॉम तारों को हाईवे से शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए टेंडर अपलोड किया गया है।