फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

युवक ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 09 Jun 2019 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
युवक ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंकरखेड़ा (मेरठ)। जिंजोखर गांव में एक युवक ने शनिवार रात कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक तनाव सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गांव जिंजोखर निवासी दीपक उर्फ लीलू (18) पुत्र प्रवीण कुमार ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। दीपक के पिता किसान हैं। शनिवार को परिजन घर से बाहर गए हुए थे। रात करीब 8:30 बजे वह घर लौटे तो दीपक के कमरे का दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो दीपक का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था। दीपक ने कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मारी हुई थी। तमंचा भी बराबर में ही पड़ा था।
विज्ञापन

शव देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन निकल गई। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा के अनुसार जांच में सामने आया कि युवक गांव में अपने दादा के पास रहता था। जबकि युवक की मां अपनी बेटियों के साथ कंकरखेड़ा में रह रही है। तनाव के चलते युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता चिराग था
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि दीपक घर का इकलौता चिराग था। दो बहनों में वह अकेला भाई था। परिवार के सभी लोग उसे बहुत प्यार करते थे। उसके आत्महत्या करने के बाद उसकी मां सुमन व अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

पारिवारिक विवाद में कदम उठाया
युवक ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इस मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मौत के कारणों की जांच कर रही है।- डॉ एएन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed