फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में सिमट गए तांगा स्टैंड, हो गए कब्जे

शहर में सिमट गए तांगा स्टैंड, हो गए कब्जे

Sun, 09 Jun 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
शहर में सिमट गए तांगा स्टैंड, हो गए कब्जे
शहर में सिमट गए तांगा स्टैंड, हो गए कब्जे
विज्ञापन

- प्रमुख स्थानों पर स्थित थे स्टैंड, यहां से मुख्य रूटों पर होते थे संचालित
- सिटी स्टेशन पर स्थित एकमात्र तांगा स्टैंड पर भी शुरू हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ‘आ गया बदलाव इतना आजकल का आदमी’, हर तरह से ही मशीनी शक्ल में ढलने लगा, घोड़े तांगे की सवारी लुप्त होती जा रही, इतना आधुनिक हुआ कार में चलने लगा। ये पंक्तियां आज शहर में बंद हो गए तांगा स्टैंड पर सही बैठती हैं। शहर में कई वर्षों पहले घोड़े-तांगों का जो रुतबा था वो अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। उसका स्थान आज टेंपो, ई रिक्शा ने ले लिया है। सिटी स्टेशन पर स्थित एकमात्र तांगा स्टैंड को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि, शहर में एक दर्जन स्थानों पर तांगा स्टैंड संचालित थे, जहां अब कब्जे हो गए हैं।
शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित तांगा स्टैंड पर घोड़ा-तांगा के नाम होते थे। कई रूटों पर तांगे वाले अपने नाम से प्रसिद्ध थे। एक्सप्रेस और पैसेंजर बस के हिसाब से भी तांगा स्टैंड संचालित होते थे, लेकिन रिक्शा आने के बाद इनका चलन कम होता चला गया। इसके बाद शहर में आईं ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा से ये बंद होने के कगार पर पहुंच गए। अब इन घोड़े तांगे का उपयोग सामान ढोने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

तांगा स्टैंड पर अतिक्रमण
शहर में स्थित तांगा स्टैंड लुप्त हो गए हैं। अब उनकी जगह पर अतिक्रमण ने ले ली है। तांगा स्टैंड से नगर निगम को टैक्स भी मिलता था, लेकिन अतिक्रमण होने के बाद यह भी खत्म हो गया। कई स्थानों पर टैक्सी स्टैंड, दुकान आदि ने स्थान को घेर लिया है। जिससे नगर निगम को भी चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी मेले में करते थे सवारी
कई वर्ष पहले नौचंदी मेले में घोड़े-तांगे की सवारी कराई जाती थी। जिससे मेले में आने वाले दर्शक इसका लुत्फ लेते थे। घोड़े-तांगे पर बैठकर ही मेले का दृश्य अद्भुत लगता था। पूरे परिवार संग बग्घी में बैठक सवारी करना एक अलग ही अंदाज था। लेकिन यह भी अब गुजरे जमाने की बात हो गई।
इन स्थानों पर थे तांगा स्टैंड
1. रेलवे रोड चौराहा 2. बागपत अड्डा 3. कचहरी 4. हापुड़ अड्डडा 5. मवाना अड्डा 6. जेल चुंगी 7. नौचंदी ग्राउंड 8. गांधी आश्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed