फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लू ने झुलसाया, अभी छलांग लगाएगा पारा

लू ने झुलसाया, अभी छलांग लगाएगा पारा

Sun, 09 Jun 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
लू ने झुलसाया, अभी छलांग लगाएगा पारा
लू ने झुलसाया, अभी छलांग लगाएगा पारा
विज्ञापन

- जून में पहली बार पारा पहुंचा 43 के पास
- केरल पहुंचा मानसून, वेस्ट यूपी में इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों को भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। अभी पारा छलांग लगाएगा। जून में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, वेस्ट यूपी में मानसून कब आएगा इसे लेकर वैज्ञानिक भी चिंतित है। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 से 48 घंटे में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।
मई की भीषण गर्मी के बाद अब जून भी तप रहा है। गर्मी के तेवर दिन प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे है। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अभी राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। तापमान बढ़ता जा रहा है और दिन में लू ने हाल बेहाल कर रखा है। दिन निकलते ही आसमान से बरस रही आग के बीच दोपहर में सड़कें और बाजार भी सूने हो रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दो दिन में पारा 43 से ऊपर जा सकता है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 64 और न्यूनतम 25 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

---------
बढ़ेगा तापमान
शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर था, जबकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। लगातार चार दिन से दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जिससे गर्मी बढ़ रही है। आने वाले 48 घंटे में गर्मी बढ़ेगी। मानसून के एनसीआर और वेस्ट यूपी में पहुंचने में समय लगेगा। -डॉ. एन सुभाष, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से 40 के ऊपर है पारा
जब लगातार तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहता है और आर्द्र्रता 60 प्रतिशत से ऊपर रहती है तो गर्मी का असर और भी बढ़ जाता है। तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण गर्मी में लोग परेशान हैं। इसका असर आमजन पर ही नहीं जीव जंतु पर भी दिखाई दे रहा है।
गर्मी में रखें ध्यान
- चिलचिलाती धूप में शरीर को ढककर निकलें।
- दिन में दोपहिया वाहन सवार हाथ और मुंह ढककर चलें।
- फ्रिज के ठंडे पानी के प्रयोग से बचें।
- तैलीय पदार्थों का सेवन न करें।
- गर्मी में बाहर से आने पर तुरंत पानी न पिएं।
- हरी सब्जी का अधिक सेवन करें, सलाद में खीरा अधिक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed