फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगनहर पुल पर जाम से मुक्ति उपाय खोजे

गंगनहर पुल पर जाम से मुक्ति उपाय खोजे

Sun, 09 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर पुल पर जाम से मुक्ति उपाय खोजे
गंगनहर पुल पर जाम से मुक्ति उपाय खोजे
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित जानी गंगनहर पुल पर लगने वाले जाम के समाधान के लिए जानी पुलिस ने उच्चाधिकारियों से सहायता मांगी है। जाम के समाधान के लिए शनिवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उपायों की रूपरेखा तैयार की है।

मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी गंगनहर पुलिस पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। त्योहारों और अन्य भीड़ वाले दिनों में और भी भंयकर स्थिति हो जाती है। मार्ग के चारों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग जाती है। कई बार जाम में प्रदेश और केन्द्र के मंत्री, अधिकारी एवं मरीज फंस जाने पर पुलिस के सामने चुनौती उत्पन्न हो जाती है। जाम के समाधान के लिए जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने उच्चाधिकारियों से सहायता के लिए लिखित में रिपोर्ट भेजी थी। शनिवार को इस रिपोर्ट पर जाम के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी जानी गंगनहर पहुंचे। उन्होंने कई घंटे जानी गंगनहर पुल पर लगने वाले जाम के कारणों को देखा। इसके बाद उन्होंने इसके समाधान के लिए रूपरेखा बनाई। जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार जल्द ही ट्रैफिक पुलिस की बनाई रूपरेखा पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद जानी गंगनहर पुल पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed