फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जांच के छह माह बाद भी नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं

जांच के छह माह बाद भी नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं

Sun, 09 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
जांच के छह माह बाद भी नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं
जांच के छह माह बाद भी नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

मवाना। आला अधिकारी के आदेश पर एसडीएम ने करीब छह माह पूर्व कस्बे के एक नर्सिंग के आपरेशन थिएटर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जांच कराई थी। सीएचसी के तत्कालीन प्रभारी ने सीसीटीवी कैमरे लगे होने की शिकायत को सही पाया था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी थी। वहीं, एसडीएम के माध्यम से आला अधिकारी को रिपोर्ट भेजने के छह माह बाद भी नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इससे शिकायतकर्ताओं में रोष है।
बताया कि कुछ युवतियों ने करीब छह माह पूर्व जिले के आला अधिकारी के यहां शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि नगर के एक नर्सिग होम के आपरेशन थिएटर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्हें परेशानी के चलते आपरेशन थिएटर में ले जाया गया था। इसके बाद से नर्सिंग होम संचालक उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। इस पर आला अधिकारी ने शिकायत की जांच उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को सौंपी थी। इस पर उपजिलाधिकारी ने जांच तत्कालीन सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा से कराई थी। उन्होंने जांच रिपोर्ट में नर्सिंग होम के आपरेशन थिएटर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की पुष्टि की थी। इतना ही नहीं इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी थी। कई माह व्यतीत हो जाने के बाद भी नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। इससे शिकायतकर्ताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते उनमें रोष है।
विज्ञापन

इस बाबत तत्कालीन सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि उच्चाधिकारी के आदेश पर जांच की गई थी। जिसमें आपरेशन थिएटर में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले थे। जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई थी। वहीं, उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि चिकित्सक से मिली जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दी थी। इसके बाद क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed