{"_id":"5cf4386ebdec22070d45b003","slug":"15595090999-meerut-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"काटने मुश्किल हो रहे दिन और रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काटने मुश्किल हो रहे दिन और रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काटने मुश्किल हो रहे दिन और रात
उमस भरी गर्मी और लू से अभी नहीं राहत के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। लू का असर भी कम होने की संभावना भी कम है। दिनोंदिन तापमान बढ़ रहा है। मौसम के तेवर तल्ख हो रहे हैं, इस कारण आर्र्दता भी 60 से ऊपर है।
बीते दो दिनों सेे तापमान स्थिर है, लेकिन उमस बढ़ी है। मैदानी क्षेत्र ही नहीं पहाड़ों पर भी गर्मी हो रही है। मेरठ और आसपास के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर रखा है कि 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है। तापमान बढ़ने के कारण दिन और रात काटने मुश्किल हो रहे हैं। दिन में तो घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 61 व न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई।
दो दिन बाद मिल सकती है थोड़ी राहत
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही गर्म रहेगा। इसके बाद राहत मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवाई हवाओं से पारा गिरेगा। रविवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। आने वाले दो दिन में तापमान 40-41 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। रात का तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
सड़कों पर सन्नाटा, घरों में कैद
गर्मी और लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है। लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। गर्मी का असर बढ़ने के कारण जीव जंतु भी परेशान हैं। उमस बढ़ने से रात में भी राहत नहीं मिल रही है।