फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बर्फखाने में अमोनिया गैस के रिसाव से मचा हड़कंप

बर्फखाने में अमोनिया गैस के रिसाव से मचा हड़कंप

Mon, 03 Jun 2019 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
बर्फखाने में अमोनिया गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
बर्फखाने में अमोनिया गैस का रिसाव, मचा हड़कंप
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित बर्फखाने में आलू कोल्डस्टोर में हुआ रिसाव
रिहायशी इलाके में बर्फखाना, आसपास के लोगों की आंखों में जलन के साथ चक्कर आना शुरू हुए
दमकल विभाग ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। रेलवे रोड स्थित बर्फखाने में रविवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान रिहायशी इलाके में लोगों की आंखों में जलन होनी और चक्कर आने शुरू हुए तो अफरातफरी मच गई। पुलिस लाइन से एफएसओ संजीव कुमार दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। जब लोगों को चक्कर आने लगे तो लोगों ने हंगामा कर दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पाया।
एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह के अनुसार रेलवे रोड पर जेके गुप्ता का द आइस एंड जरनल मिल्स के नाम से काफी पुराना बर्फखाना है। इसके एक हिस्से में बर्फ बनती है तो दूसरी तरफ आलू व फलों का कोल्ड स्टोरेज है। रविवार शाम करीब 6:30 बजे बर्फखाने में उस समय अफरातफरी मच गई जब यहां अमोनिया सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान लोगों की आंखों में जलन शुरू हुई तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

वहां मौजूद कर्मचारियों ने पहले रिसाव रोकने की कोशिश की। लेकिन जब गैस पूरे चैंबर में फैली तो कर्मचारी बाहर की तरफ भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में गैस फैलनी शुरू हुई तो अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस लाइन से एफएसओ संजीव कुमार सिंह दमकल की दो गाड़ियों के साथ बर्फखाना पहुंच गए। इस दौरान गैस का रिसाव काफी तेज था। एफएसओ औैर दमकल कर्मचारी ऑक्सीजन मास्क पहनकर अंदर घुसे और गैस के मुख्य चेंबर से अमोनिया गैस की सप्लाई बंद की। जांच में पता चला कि चेंबर से पाइपों में होनी वाली सप्लाई का वाल्व लीक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होता रहा रिसाव
वहीं, चेंबर से सप्लाई होने के बाद भी पाइप लाइन से गैस रिसाव होता रहा। सबसे पहले मुख्य चेंबर से हो रही अमोनिया गैस की सप्लाई को रोका गया। इसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया जा सका। लेकिन इसके बाद भी देर रात तक अमोनिया की दुर्गंध क्षेत्र में होने के कारण दहशत की स्थिति बनी रही।
पाइपलाइन के वाल्व से शुरू हुआ रिसाव
एफएसओ के अनुसार अमोनिया पाइप लाइन के एक वाल्व से गैस का रिसाव शुरू हुआ था। यहां 15-20 कर्मचारी काम करते हैं। लेकिन शाम के समय करीब आधा दर्जन कर्मचारी ही मौजूद थे। वहां मौजूद कर्मचारी ने इस वाल्व को कसने की कोशिश की। कसते वक्त वाल्व टूट गया और तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव होने लगा। गैस इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में एक किलोमीटर दूर तक उसका असर दिखाई दिया। लोग कंट्रोल रूम को सूचना देने लगे। इसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आधी रात तक भी आसपास के लोगों में दहशत देखने को मिली।
चक्कर आने, उल्टी की हुई शिकायत
रिसाव के कुछ मिनट बाद ही गैस पूरे क्षेत्र में असर दिखाने लगी। इस दौरान जो भी गैस की चपेट में आया, उसे उल्टी और चक्कर आने लगे। आंखों में जलन होने के साथ सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत करने लगा। रेलवे रोड निवासी कैलाश ने बताया कि उसके अचानक सिरदर्द होने लगा। पड़ोस की महिला अनीता ने बताया कि वह बाहर से आई तो अचानक आंखों में जलन महसूस हई। जिसके बाद वह अपने मकान को खुला हुआ छोड़कर पड़ोस में गई तो वहां भी लोग घरों से बाहर खड़े थे।

समय रहते पाया काबू
वाल्व कसते समय टूट गया था, जिसके चलते अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। दमकल की टीम ने समय से मौके पर पहुंचकर रिसाव पर काबू पा लिया था। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। -अजय कुमार शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed