फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ से हापुड़ की कनेक्टिविटी जल्द होगी शानदार

मेरठ से हापुड़ की कनेक्टिविटी जल्द होगी शानदार

Mon, 03 Jun 2019 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेरठ से हापुड़ की कनेक्टिविटी जल्द होगी शानदार
मेरठ से हापुड़ की कनेक्टिविटी जल्द होगी शानदार
विज्ञापन

- हापुड़ तक नेशनल हाइवे खुलने की उल्टी गिनती शुरू
- पिलखुवा में एलिवेटेड रोड के अंतिम पिलरों के बीच लेंटर डालने का काम रविवार को खत्म
- अब 12 दिन बाद एलिवेटेड रोड को खोलने की तैयारी, चार किमी की डामर रोड भी तैयार
- दिल्ली या गाजियाबाद जाने के लिए मेरठ से यह वैकल्पिक मार्ग हो रहा है बेहतर ढंग से तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/गाजियाबाद। मेरठ से दिल्ली तक की कनेक्टिविटी शानदार होने जा रही है। लेकिन यह मार्ग फिलहाल हापुड़ की तरफ से तैयार हो रहा है। चूंकि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे अभी पूरा नहीं हुआ है और रैपिड ट्रेन का काम शुरू होने से मेरठ दिल्ली वाया मोदीनगर मार्ग पर भी स्थिति बिगड़ने वाली है तो यह नया रूट बड़ी समस्या का समाधान करेगा।
पिलखुवा में बनाए जा रहे 4.5 किमी के एलिवेटेड रोड के अंतिम दो पिलरों के बीच लेंटर डाले जाने का काम रविवार को पूरा कर लिया गया। वहां अब एलिवेटेड रोड खोले जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि 12 दिन के अंदर लेंटर सेट हो जाएगा। उसके बाद किसी भी दिन रोड को यातायात के लिए खोला जा सकता है। हापुड़ से डासना के बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की तीसरे चरण में दोनों तरफ सर्विस रोड के साथ बीच में छह लेन का नेशनल हाईवे तैयार किया जा रहा है। 22.30 किमी लंबा यह हिस्सा मार्च तक तैयार होना था। लेकिन चुनावों के बीच कई दफा ट्रैफिक डायवर्जन की अनुमति नहीं मिली सकी। इस कारण पिलखुवा एलिवेटेड रोड के साथ मसूरी गंग नहर पर निर्माणाधीन पुल के ऊपर गार्डर रखने का काम पीछे खींचता चला गया।
विज्ञापन

अब चुनाव खत्म होने पर रूट डायवर्जन मिला तो निर्माण में भी तेजी आई। पिलखुवा में 150 पिलर की करीब साढ़े चार किमी लंबी एलिवेटेड रोड के काम में भी तेजी आई। लेंटर डालने का काम अब पूरी तरह से पूरा हो गया है। साइड की सेफ्टी वॉल बनाने का काम भी दो दिन के अंदर पूरा हो जाएगा। साथ ही अथॉरिटी कोशिशों में जुट गई है कि 15 जून तक एलिवेटेड रोड को खोल दिया जाए। इसके लिए फ्लाईओवर के ऊपर डामर की सड़क बिछाने का काम भी तेजी से चल रहा है। करीब पौने चार किमी की रोड पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। जहां पर सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगा दी गई है। रोड मार्किंग से लेकर कर्व मार्किंग तक का काम भी तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड रोड शुरू होने से पहले दिशासूचक भी लगा दिया गया है। अथॉरिटी ने लक्ष्य रखा है कि 12 जून तक पूरी एलिवेटेड पर डामर रोड बनाने का काम पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही दोनों साइड से एलिवेटेड को जाने वाली सड़क भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी का काम 25 जून तक खिंचेगा
गंगनहर पुल के ऊपर बनाए जा रहे छह लेन पुल को लेकर गार्डर रखने का काम पूरा हो चुका है। अथॉरिटी का कहना है कि 25 दिसंबर तक खींच सकता है। क्योंकि अभी गार्डर के ऊपरी हिस्सों में लेंटर डालने में थोड़ा वक्त लगेगा। 12 से 14 जून के बीच लेंटर डाल लिया जाएगा। साथ ही पुल को जोड़ने के लिए दोनों साइड का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। हापुड़ साइड के काम में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन गाजियाबाद साइड का काम निर्धारित समय सीमा में चल रहा है।
मेरठ की राह आसान
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस पर काम तो तेजी से हो रहा है। लेकिन अभी इसे पूरा होने में समय लगेगा। इधर रैपिड ट्रेन पर काम शुरू भी हो गया है। मेरठ दिल्ली वाया मोदीनगर मार्ग पर ही इस ट्रेन का एलाइनमेंट हैं। ऐसे में यहां अब यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी। ऐसे में हापुड़ की तरफ से गाजियाबाद या दिल्ली जाने के लिए मेरठ के लोगाें के लिए एक बेहतर विकल्प तैयार होगा। एनएच-235 पर तेजी से काम हो रहा है। यहां भी जून माह में ही काम पूरा करने की बात कही जा रही है। ऐेसे में ट्रैफिक का लोड इस तरफ डायवर्ट किया जा सकेगा।
सेफ्टी प्वाइंट पर चल रहा काम
पिलखुवा एलिवेटेड रोड का लेंटर डालने का काम पूरा होने के बाद अब 12 दिन के अंदर पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। इस बीच रोड से जुड़े अन्य सेफ्टी प्वाइंटों पर भी काम चल रहा है, जिसे निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा। उसके बाद किसी भी दिन एलिवेटेड रोड को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। - मुदित गर्ग, प्रोजेक्ट मैनेजर - एनएचएआई


रैपिड ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक लाएंगे: बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन, डेयरी विकास एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि दिल्ली से मेरठ तक चलने जा रही रैपिड ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक लाया जाएगा। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग और मेरठ-करनाल हाईवे के टेंडर हो चुके हैं। इन मार्गों के निर्माण में अब तेजी लाई जाएगी। रेलवे स्टेशन का निर्माण प्रारंभ हो चुका है, इसे भी जल्द पूरा कराया जाएगा। पुराने जितने भी काम रुके हैं, उन्हें समय सीमा के अंदर पूरा कराना प्राथमिकता है। दिल्ली से मेरठ के लिए फास्ट ट्रेन शुरू होने जा रही है। हमारा यह प्रयास रहेगा कि आरटीएस को दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक लाएं। इससे यहां के लोग भी 65 से 70 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे। पशुपालन और डेयरी विकास के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए योजनाएं लाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed