{"_id":"5cf4385dbdec2207382fbb1a","slug":"1559509081842-meerut-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 डॉक्टर फिर छुट्टी पर...मरीज होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 डॉक्टर फिर छुट्टी पर...मरीज होंगे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 डॉक्टर फिर छुट्टी पर...मरीज होंगे परेशान
- गर्मियों की छुट्टियां मनाने गए चिकित्सक, 15 जून तक रहेंगे
- 84 को जाना था, जिनमें से 42 छुट्टियां मनाकर लौटे
- मेडिकल में पहले ही चल रही है 41 डॉक्टरों की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए मेडिकल कॉलेज केकरीब 42 चिकित्सक 15 जून तक छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में मरीजों का इलाज प्रभावित होगा। उनकी परेशानी बढ़ जाएगी। क्योंकि मेडिकल में नियमित स्टाफ की बात करें तो पहले ही 41 चिकित्सक कम हैं। इससे पहले 15 दिन केलिए गर्मियों की छुट्टियां मनाने 42 चिकित्सक 16 से 30 मई तक गए थे, जो अब लौट आए हैं। मेडिकल कॉलेज में नियमित चिकित्सक 125 होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 84 चिकित्सक हैं। संविदा के मिलाकर 196 चिकित्सक होने चाहिए, हैं सिर्फ 127 चिकित्सक। छुट्टियों की यह व्यवस्था नियमित चिकित्सकों के लिए है, संविदा वाले चिकित्सकों के लिए नहीं है।
रोज आते हैं करीब तीन हजार मरीज
मेडिकल में रोज तीन हजार से ज्यादा मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से 250 से 300 मरीज भर्ती होते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए एक जून से आधे नियमित चिकित्सक 15 दिन की छुट्टी पर जा भी चुके हैं। चिकित्सकों केजाने से हर साल मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है।
---
15 दिन कर दी गई छुट्टी
ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाने वाले चिकित्सकों के रिलीवर नियुक्त किए गए हैं। यह हर साल की व्यवस्था है। पिछले साल गर्मियों की छुट्टियां एक माह की थी। इस बार इन्हें घटाकर 15 दिन कर दिया गया है। इलाज प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। - डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज