फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भीषण गर्मी में यूटर्न पर भी लगा भीषण जाम, लोग परेशान

भीषण गर्मी में यूटर्न पर भी लगा भीषण जाम, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में यूटर्न पर भी लगा भीषण जाम, लोग परेशान
यूटर्न पर भी लगा भीषण जाम, लोग परेशान
विज्ञापन

मुरादनगर। प्रशासन ने लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए गंगनहर पार सिबली मिल के पास यूटर्न बनवाया है। जिससे लोगों को जाम का सामना न करना पड़े। मगर, रविवार को वाहनों की अधिकता और भीषण गर्मी में लोगों को यूटर्न पर भी जाम का सामना करना पड़ा। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रावली रोड, उखलारसी और असालतनगर कट भी जाम का कारण बने। हालांकि जाम न लगे, इसके लिए प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

वाहनों की अधिकता के चलते रविवार को गंगनहर पार सिबली मिल के पास बने यूटर्न सुबह से जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में गंगनहर से बसंतपुर सैंथली तक जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना है कि यूटर्न इसलिए बनवाया गया था कि हाइवे पर जाम न लगे, लेकिन यूटर्न पर ही लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रावली रोड तिराहा, उखलारसी, असालतनगर कट भी जाम का मुख्य कारण बने। सुबह से रात तक लोग जाम से जूझते रहे। जाम से बचने के लिए लोगों ने पाइप लाइन, गंगनहर पटरी, कनौजा कुशलिया संपर्क मार्ग का सहारा लिया। एंबूलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसीं नजर आई। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह कहना है कि प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मियों को ड्यूटी लगाई थी, जिससे हाइवे पर जाम न लगे। वाहनों के अधिक दबाव के चलते वह धीमीगति से चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed