{"_id":"5ceeebb4bdec220785347818","slug":"155916182718-meerut-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आया युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आया युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी में आया युवक लापता
सरधना। ग्राम खिर्वा जलालपुर में बहन की ससुराल आया युवक अपने गांव लौटते समय बीच रास्ते में लापता हो गया। युवक को सरधना तक देखा गया। इसके बाद से उसका पता नहीं चल सका है। युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव पश्चिम छपाला निवासी इलियास की पुत्री सलमा की खिर्वा जलालपुर में ससुराल है। इलियास का पच्चीस वर्षीय पुत्र आकिल बीती 25 मई को खिर्वा आया था। वह 27 मई की सुबह करीब साढे़ दस बजे खिर्वा से वापस बुढ़ाना जाने के लिए निकला परंतु घर नहीं पहुंच सका। बताया कि उसे सरधना तक देखा गया है। इलियास एवं उसके परिजन बुधवार को सरधना कोतवाली पहुंचे और आकिल की गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि आकिल का मोबाइल फोन भी बंद है। वहीं, एसएसआई अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।