फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पावरलूम फैक्टरी में आग

पावरलूम फैक्टरी में आग

Thu, 30 May 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
पावरलूम फैक्टरी में आग
पावरलूम फैक्टरी में आग
विज्ञापन

सरधना। तहसील रोड गोमतीनगर स्थित पावरलूम फैक्टरी में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसे देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पहले तो लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराने के साथ खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद कराने का आश्वासन दिया।

मोहल्ला सराय अफगनान निवासी आस मोहम्मद पुत्र अलीमुद्दीन की गोमतीनगर में पावरलूम फैक्टरी है। श्रमिक बुधवार को फैक्टरी में काम कर रहे थे। इस दौरान विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। तारों से निकली चिंगारी से फैक्टरी में आग लग गई। जिससे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए सभी बाहर की ओर भाग निकले। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने नाकाम रहने पर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। इस फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। उसने लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किया। हालांकि आग इतनी बढ़ चुकी थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा रहा था। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे एसडीएम अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपाल से रिपोर्ट तैयार कराई। वहीं, एसडीएम अमित कुमार ने फैक्टरी संचालक को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed