फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ मार्ग पर गंगनहर किनारे लगेंगे क्रॉस बैरियर

कांवड़ मार्ग पर गंगनहर किनारे लगेंगे क्रॉस बैरियर

Thu, 30 May 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर गंगनहर किनारे लगेंगे क्रॉस बैरियर
कांवड़ मार्ग पर गंगनहर किनारे लगेंगे क्रॉस बैरियर
विज्ञापन


मेरठ। कांवड़ मार्ग पर गंगनहर में आए दिन वाहन समा रहे हैं। कई मौत हो चुकी हैं। कारण है कि यहां सड़क तो अच्छी बनी है। लेकिन नहर किनारे क्रॉस बैरियर नहीं लगाए गए हैं। कई साल से पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग एक-दूसरे के कंधों पर जिम्मेदारी डालते चले आ रहे हैं। लेकिन कोई भी विभाग अपनी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली का खुलासा किया तो चीफ इंजीनियर नहर किनारे 26 किमी लंबे मार्ग पर क्रॉस बैरियर लगाने की तैयारी पर आगे आ गए। इन्होंने बजट प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजने की बात कही।
मेरठ परिक्षेत्र में यानी मुजफ्फरनगर सीमा से गाजियाबाद सीमा के बीच नहर पटरी की लंबाई करीब 42 किलोमीटर है। नहर पटरी पर रोड बनाने और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। इसको कांवड़ मार्ग के नाम से जाना जाता है। मूलरूप से इसका निर्माण कांवड़ियों के लिए किया गया था। लेकिन अब हलके और भारी वाहन भी दौड़ने लगे हैं। इसके बावजूद जानी नहर पुल से मुजफ्फरनगर सीमा तक 26 किमी कांवड़ मार्ग पूरी तरह असुरक्षित है। बाकी 16 किमी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने जगह-जगह क्रॉस बैरियर लगवा दिए हैं। 26 किमी कांवड़ मार्ग को सुरक्षित करने के लिए पीडब्ल्यूडी ही क्रॉस बैरियर लगाने की तैयारी को सामने आया है।
विज्ञापन

शासन से मिलेगा धन
कांवड़ मार्ग पर नहर किनारे क्रॉस बैरियर लगाने पर कई करोड़ का खर्च आएगा। इसके लिए अलग से शासन से धन की मांग की जा रही है। बजट प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। प्रयास है कि शीघ्र ही नहर की पटरी पर क्रॉस बैरियर लगाने का कार्य शुरू होगा। -स. राजपाल सिंह, चीफ इंजीनियर पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed