फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगनहर में मिली ब्रेजा कार, तीनों कारोबारियों की मौत

गंगनहर में मिली ब्रेजा कार, तीनों कारोबारियों की मौत

Thu, 30 May 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में मिली ब्रेजा कार, तीनों कारोबारियों की मौत
गंगनहर में मिली ब्रेजा कार, तीनों कारोबारियों की मौत
विज्ञापन


मेरठ/सरधना। सलावा झाल गंगनहर पुल के निकट बीती रविवार तड़के 3:45 बजे गंगनहर में गिरी ब्रेजा कार चौथे दिन बुधवार दोपहर बरामद हो गई। कार तलाशने में एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर फेल साबित हुए। मुरादनगर के निजी गोताखोरों ने तीन घंटे में कार खोज ली। दुखद बात यह है कि कार से गाजियाबाद और दिल्ली के तीनों युवा कारोबारियों के शव बरामद हुए हैं। इनके परिवार के लोगों में कोहराम मचा है।
सीओ सरधना पंकज सिंह के अनुसार विवेक वर्मा (33) पुत्र विनोद वर्मा निवासी जवाहर नगर लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, हनी सेतिया (34) पुत्र ओमप्रकाश निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली और हरिनेक सिंह (28) पुत्र बहादुर सिंह निवासी महिंद्रा पार्क जहांगीरपुरी दिल्ली ब्रेजा कार से दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकले थे। कार विवेक वर्मा की थी। विवेक वर्मा हनी सेतिया के साथ बवाना दिल्ली में पार्टनरशिप में ग्लैक्सो इंटरप्राइजेज नाम से साबुन की फैक्टरी चलाते थे। वहीं, हरिनेक सिंह दिल्ली में केमिकल फैक्टरी के मालिक थे। शनिवार रात को तीनों दोस्त ब्रेजा कार से दिल्ली से हरिद्वार के लिए चले थे।
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब 3:45 बजे सलावा झाल के पास एक ब्रेजा कार गंगनहर में गिर गई थी। कार के आगे और पीछे भी कार थीं। जिसके बाद प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। रविवार से गंगनहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार देरशाम सरकारी सिस्टम ने हाथ खड़े कर दिए कि गंगनहर में एक किमी की दूरी तक सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन कोई कार नहीं मिली। बुधवार सुबह फिर से एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ पकंज सिंह ने घटनास्थल का सीन देखा। उसके बाद परिजनों के कहने पर पुलिस ने मुरादनगर से निजी गोताखोर बुलाए। दोपहर 12 बजे निजी गोताखोरों ने मैग्नेट, रस्से और अन्य उपकरणों के साथ नहर में सर्च अभियान शुरू किया। उन्हें दोपहर करीब 2 बजे सफलता मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सरधना धर्मेंद्र राठौर के अनुसार दो निजी क्रेन बुलाकर दोपहर तीन बजे मशक्कत के बाद कार नहर से निकाली गई। कार के शीशे तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला गया। परिजनों ने शवों की शनाख्त की जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं, सीओ सरधना ने बताया कि हनी सेतिया की पत्नी रेखा ने 27 मई को दिल्ली के महेंद्र पार्क थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इंद्रदीप निवासी मोतीनगर दिल्ली की शिकायत पर पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। कार में लैपटॉप और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed