फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वाहन चोर गैंग चलाते थे अनुज के हत्यारोपी

वाहन चोर गैंग चलाते थे अनुज के हत्यारोपी

Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गैंग चलाते थे अनुज के हत्यारोपी
वाहन चोर गैंग चलाते थे अनुज के हत्यारोपी
विज्ञापन

पुलिस ने दो लुटेरे पकड़े, चोरी के इंजन व स्पेयर पार्ट्स बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस वाहन चोर गैंग का मुखिया अनुज हत्याकांड का मुख्यारोपी शुभम निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान सचिन पुत्र कर्मपाल व हसन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गांव नंगलाताशी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी व लुटे हुए वाहनों के नौ इंजन व काफी संख्या में स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा महेश चंद ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह लंबे समय से क्षेत्र में वाहन चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गैंग का मुखिया शुभम प्रजापति है, जो 23 मई को अनुज हत्याकांड में रोहित, चांद, सचिन उर्फ बागिन, पंकज के साथ जेल जा चुका है। सभी आरोपी अनुज की हत्या कर पुलिस से बचने के लिए सहारनपुर जा रहे थे। जहां पर सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इन्हें दबोचा था। ये सब एक ही गैंग के सदस्य हैं। जिनका सरगना शुभम था। एसआई महेश चंद ने बताया कि ये सभी आरोपी वाहन चोरी या लूट करके कबाड़ी अजरुदीन व जुनैद निवासी सोतीगंज को बेच देते थे। अजरुदीन व जुनैद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed