फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धीमी है पंजीकरण की रफ्तार, कैसे भरेंगी सीटें

धीमी है पंजीकरण की रफ्तार, कैसे भरेंगी सीटें

Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
धीमी है पंजीकरण की रफ्तार, कैसे भरेंगी सीटें
धीमी है पंजीकरण की रफ्तार, कैसे भरेंगी सीटें
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू में यूजी के दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की रफ्तार काफी धीमी है। सात दिन में अब तक 35886 रजिस्ट्रेशन ही हुए हैं। जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि सात जून है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में इस बार 12वीं में ढाई लाख के करीब छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पिछली बार भी सेल्फ फाइनेंस कालेजों में 50 हजार के करीब सीटें खाली रह गईं थी।
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों की बात करें तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्सों में 142851 सीटें हैं। बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 54 हजार से ज्यादा, बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 4600 और सेल्फ फाइनेंस में 22000 से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 20 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 2840 सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। पिछली बार प्रोफेशनल कोर्सों में 50 हजार के करीब सीटें खाली रह गईं थी। जिस तरह से अभी तक सिर्फ 35886 फार्म भरे गए हैं, उससे लग रहा है कि इस बार भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे कोर्स भी हैं। इनमें पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी कोर्स खूब पसंद किया जा रहा है। इंटीग्रेटिड बीए-बीएड और चार वर्षीय बीएलएड भी किया जा सकता है। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, कैंपस में संचालित बीकॉम ऑनर्स, बीएफए, बीजेएमसी, बीएमएलटी, बीएमएम मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बीओटी ऑकुपेशनल थेरेपी, बीपीटी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएसी कंप्यूटर एप्लीकेशन ग्रुप, बीएससी केमेस्ट्री सीबीसीएस कैंपस, बीएससी फूड माइक्रोबायोलॉजी, बीवॉक और बीआरडीआईटी जैसे कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed