{"_id":"5ceee8e4bdec22078d33049d","slug":"15591611071112-meerut-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कैंटर पलटी, 12 तीर्थयात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कैंटर पलटी, 12 तीर्थयात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कैंटर पलटी, 12 तीर्थयात्री घायल
मोदीपुरम/दौराला। एचएच- 58 पर मंगलवार देररात सकौती फ्लाईओवर पर लोनी गाजियाबाद से ऋषिकेश जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक कैंटर पलट गई। हादसे में कैंटर सवार एक दर्जन तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने टोल एंबुलेंस कर्मियों की मदद से मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया।
गाजियाबाद लोनी और दिल्ली निवासी परिवार ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर भंडारा करने के लिए जा रहे थे। सभी लोग एक कैंटर में सवार थे। मंगलवार देररात सकौती फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार के चलते चालक कैंटर पर नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कैंटर पलट गई। हादसे में कैंटर सवार अनुज (19), राकेश (48), आदेश (45), गौरव (18), अभिषेक (18), कायम सिंह (35), कोमता (65), रामवती (60), मुनेश (50), ऐडल (22), प्रमोद (40), प्रिया (12) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेस कर्मियों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कैंटर को क्रेन की मदद से हाईवे किनारे खड़ा कराकर जाम खुलवाया। एसओ दौराला रितेश कुमार का कहना है कि घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।