{"_id":"5ceee81fbdec220777254c26","slug":"155916091110-meerut-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था बेपटरी, वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था बेपटरी, वार्ता विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- संविदा कर्मियोें ने वेतन नहीं मिलने पर शुरू की हड़ताल, मुख्य अभियंता आफिस पर किया धरना शुरू
- मुख्य अभियंता से कर्मचारियों की वार्ता हुई विफल, आज भी जारी रहेगी हड़ताल
मेरठ। कई महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में पीवीवीएनएल के संविदाकर्मियों (लाइन स्टाफ) की बुधवार से हड़ताल शुरू हो गई। गांव और शहर के संविदाकर्मियों ने निविदा-संविदा कर्मचारी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों की हड़ताल से शहर से लेकर गांव तक में हुए फाल्ट ठीक नहीं होने से हाहाकार मच गया।
खैरनगर इलाके में हुआ फाल्ट दस घंटे तक भी ठीक नहीं हो सका। इसके चलते लेडिज पार्क, टाउन हॉल और पीएल शर्मा बिजलीघर क्षेत्र में बिना बिजली के हाहाकार मचा रहा। लोगों को भीषण गर्मी में पीने का पानी भी नहीं मिल सका। गर्मी में घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदरों को उठानी पड़ी। दूसरी तरफ मुख्य अभियंता ऑफिस में सुबह से लेकर शाम तक कर्मचारी नारेबाजी करते रहे। समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बिजलीघरों पर तैनात संविदाकर्मी मामूली वेतन पर अपना जीवन निर्वाह करते हैं। यह वेतन भी ठेकेदार हर महीने नहीं देते हैं। कर्मचारियों को जनवरी माह से वेतन नहीं मिला है। मुस्लिम समाज के कर्मियों का त्योहार ईद आने वाला है। बिना वेतन कैसे ईद मनेगी। हंगामा होने की स्थिति में थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर मय फोर्स के मुख्य अभियंता ऑफिस पहुंचे और हड़ताली कर्मियों से बातचीत की। इसके बाद शाम को कर्मचारियों की मुख्य अभियंता एसबी यादव से वार्ता हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। मुख्य अभियंता ने जल्द ही वेतन दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन हड़ताली कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने से मना कर दिया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। इस मौके पर अमित खारी, कासिफ, रवींद्र, देवेंद्र, सुरेश, वीरेंद्र, मुकेश, अशोक आदि मौजूद रहे।