फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा पहुंचा 43

सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा पहुंचा 43

Thu, 30 May 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा पहुंचा 43
सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा पहुंचा 43
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का अलर्ट 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गर्मी के तेवर लगातार तल्ख हो रहे हैं। बुधवार इस सीजन मेें सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को पारा 43 डिग्री पहुंच गया। लू के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे में तापमान के 44-45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
गर्मी के चलते लोगों के साथ-साथ जीव-जंतु भी परेशान हैं। तापमान लगातार बढ़ता जारहा है और लू ने बेहाल कर रखा हे। आसमान से बरस रही आग के कारण दोपहर में सड़कें और बाजार भी सूने हो रहे हैं। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि इस बार गर्मी का असर भी अन्य सालों की अपेक्षा अधिक रहेगा। जिस कारण से तापमान सामान्य से ऊपर 44 या 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 33 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और मौसम शुष्क हो रहा है। जिस कारण से दिन में लू का असर कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर है। लगातार चार दिन से दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। गर्मी का असर और भी बढेगा, लू शहरवासियों को परेशान करेगी। आने वाले दो दिन भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार सीजन में सबसे गर्म रहा है। - डॉ. एन सुभाष , भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में रखे ध्यान
* दिन में दोपहिया वाहन सवार हाथ और मुंह ढककर चलें
* गर्मी से आकर तुरंत फ्रिज के ठंडे पानी के प्रयोग से बचे
* बाजार के पदार्थों के सेवन से बचें
* शाम के समय हल्का भोजन खाए, और सलाद अधिक लें
* रात में मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें
* दिन में नीबू पानी का अधिक प्रयोग करें।
* हरी सब्जी का अधिक सेवन करें।
* मौसमी फलों का अधिक सेवन करें, खीरे का जूस भी पीए।
पिछले 7 दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
23 40.7 25.0
24 33.2 24.2
25 37.8 22.9
26 38.8 22.6
27 42.2 24.8
28 42.1 23.5
29 43.0 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed